शाम को जब ऑफिस से निकल रहा था तो एकाएक बादलो की तरफ नजर गयी तो ऐसा लगा की शायद जम के बारिश होने वाली है ऑफिस से बाहर आकर जब गाड़ी को हाई वे पर डाला तो बारिश की बूंदों ने तन को भिगोना चालू कर दिया इससे पहले की कुछ और सोच पाता बारिश एकदम से तेज हो गयी पानी की फुहारें मन को आराम दे रही थी....पानी की टप टप करती हुई बुँदे जब सड़क पर पड़ने लगी तो उस पर जमी हुई धूल भी बह कर साफ होने लगी और इसी के साथ जेहन में अचानक से तुम याद आ गए बारिश की बुँदे शायद मेरे एहसासों पर पड़ी वक्त की गर्द को धोने लग गयी थी भुला हुआ सा कोई शख्स फिर से याद आने लग गया था...भावनाये जब मन से उमड़ चली तो आँखों के रस्ते धीरे धीरे करके बहने लग गयी....बारिश ने भी तेजी पकड़ ली थी और अंतर मन में छिपे यादों के सेलाब ने भी उसका साथ देते हुए जोर से बरसना चालू कर दिया...
गाड़ी को रोड के साइड में उतार कर स्टैंड पर लगा दिया और बैठ गया सीट पर ये सोच कर कि बारिश के साथ साथ अब कुछ पुराने सी यादों के खूबसूरत से एहसास में भी भीग लेता हूँ क्या पता फिर फुर्सत मिले न मिले..बाहर की बारिश तन को भिगो रही थी और अंदर कही तुमसे जुडी यादों की बारिश मन को बड़े गहरे से भिगोने लग गयी अचानक से याद आ गया वो लम्हा जब पहली बार तुम मेरे साथ लांग ड्राइव पर गयी हुई थी और यूँ ही अचानक से बारिश आने लग गयी मै गाड़ी को कही शेड में खड़ी करने के लिए सोच ही रहा था पर तुमने कहा कि रहने दो बस यु ही ड्राइव करते रहो मुझे बारिश में भीगना बहुत पसन्द है..अच्छा इतना फ़िल्मी होने की क्या जरूरत है?जब मेरा हीरो मेरे साथ हो तो जाहिर सी बात है कि मेरा फ़िल्मी होना लाजमी हो जाता है न।हमेशा की तरह तुमने अपने उत्तर से मुझे लाजबाब कर दिया था...बारिश जोरो से हो रही थी और मैने गाड़ी रोड के साइड में लगा दी गाड़ी से उतर कर तुम अपनी बाहों को फैला कर बारिश की बूंदों को अपने आगोश में समेटने की कोशिश करने लग गयी थीअरे सुनो तुम्हे ऐसा करते देख कर कुछ लाइन तुम पर बना कर सुनाना चाहता हूँ....शायर महोदय अभी बारिश के मजे लो जब देखो तब तुमको शायरी ही सूझती रहती है....देख लेना एक दिन यही शायरी मेरी पहचान बनेगी।हाँ ठीक है न मै भी आ जाउंगी ऑटोग्राफ लेने ठीक है अब तो खुश हो न...??हाँ खुश बहुत खुश....सुनो वो चाय की दुकान पर चलते है न चाय पियेंगे तो कुछ राहत मिल जायेगी।चाय पीते पीते मैं तुम्हे देख रहा था बारिश में भीग कर तुम्हारे बाल उलझ से गए थे और तुम उनको सुलझाने की कोशिश में लगी हुई थी...रहने दो न बारिश की बुँदे तुम्हारे बालो में उलझी हुई अच्छी दिख रही है...हाँ हाँ तुम्हे तो हर चीज अच्छी लगती है।मेरी एक बात का जबाब दोगी??हाँ बोलो न!!राह चलते चलते अगर हम तुम बिछड़ गए तो क्या तुम मुझे इसी तरह याद रखोगी??इससे पहले मै कुछ और बोल पाता तुम्हारी उंगलिया मेरे होंठो पर लग कर मेरी जुबान को खामोश कर चुकी थी।क्या हो गया है तुमको ये कैसी बहकी बहकी सी बात करने लगे हो?नही बस यूँ ही पूछ रहा था?अरे बाबा मै तुमको छोड़कर कही नही जाने वाली हूँ!! समझे तुम?अगर चली गयी तो?चली भी गयी तो हरदम तुम्हारी यादों में एक खूबसूरत सा एहसास बन कर रहूंगी तुम्हे जब भी अकेला देखूँगी तन्हा देखूँगी झट से भाग कर तुम्हारे जेहन में आ जाऊँगी...तुम्हे कभी भी अकेला नही छोडूंगी...देख लेना एक दिन कभी यूँ ही बादल बरसेगा और मै फिर से बूंदों में बदल कर तुमसे लिपट जाउंगी.और तुम फिर से एक बार मेरे एहसासों से अंदर तक भीग जाओगेँ...सच कहा था तुमने आज फिर से बादल बरस रहे है और मै भी जम के उन यादों में भीग रहा हूँ कतरा कतरा उन एहसासो को महसूस कर रहा हूँ जो अब बस मेरे प्यार की आखिरी अमानत बन के रह गयी है,भीगी पलकों के साथ जी रहा हूँ तन्हा सा उन खूबसूरत से पलों को जिनमे कभी तुम रहा करती थी और वो पल जो शायद तुम मेरे पास भूल कर चली गयी हो..मुझे मालूम है कि मेरी आवाज तुम तक अब नही पहुँच पाती है लेकिन फिर भी अभी एक लाइन जो जेहन में बन पड़ी है तुमको सुना देता हूँ।"मेरे दिल की सूखी पड़ी इस जमीन को सोचकर दूर कही तुमने अपनी जुल्फों में उलझे हुए पानी को निचोड़ा होगा....ये बादल जो इतनी शिद्दत से मेरे ऊपर बरस रहा है जरूर इसमें कही तेरे प्यार का ही बोसा होगा...."यकीं मानों तुम्हारी यादों में भीग जाने के ही डर से मै बारिशो में बाहर नही निकलता हूँ कही फिर से तुम न बरसने लगो मेरे जेहन में आकर इसलिए बारिश आने पर शेड के अंदर ही रहता हूँ....तुम्हारे बिना ये बुँदे जहर सी लगती है...बारिश थम चुकी है पर तुम्हारी यादों के छीटे मन को अभी भी भिगों रहे है।आँखों से हो रही बरसात भी अब रुक सी चुकी है... बारिश क्या आई आज फिर से तुम याद आ गए पलकें जरूर भीग गयी पर अच्छा लगा कुछ पल तुम्हारी यादों के साथ गुजार कर और फिर से ये विस्वास भी पुख्ता हो गया कि अब भी तुम मेरे दिल धड़कन और मन मन्दिर में पहले की तरह रची बसी हुई हो उसी कवि की सुंदर कल्पना के रूप जो गाहे बेगाहे उसकी रचना के रूप में बाहर आ ही जाती है।बहुत कुछ छुट गया है पीछे यूँ सफर में भागते भागते पर अब भी तुम दिल के किसी कोने में बाकि हो और इसी तरह मौका मिलने पे मुलाकात करने आ जाती हो...
आज फिर से भीग गया उन यादों की बारिश में जो कभी कभी आती है पर मन को बेहद सुकुन और आराम देकर चली जाती है। कभी कभी यूँ ही फुर्सत निकाल कर बारिश बन के आ जाया करो तपते हुए इस मन को बड़ा आराम मिल जाता है।
अंत में बस इतना ही कहूँगा..."तेरी यादों की बारिश ने यूँ भिगोया हैमेरा मन भी आज जी भर के रोया हैतूने जाकर फिर एक बार भी ना सोचा
क्या तूने पाया और क्या मैंने खोया है."
No comments:
Post a Comment